Skip to main content

आनंद गांधी का खुलासा – ‘तुम्बाड’ का निर्देशन उन्होंने किया था, न कि राही अनिल बर्वे ने; ‘शिप ऑफ थीसियस’ के 12 साल पर बोले – यह फिल्म आज भी उतनी ही प्रासंगिक है

जैसे ही  शिप ऑफ थीसियस  अपने 12 साल पूरे करती है, निर्देशक  आनंद गांधी  ने एक बड़ा खुलासा किया कि  हिट फिल्म  तुम्बाड  का असली निर्देशन उन्होंने किया था , न कि क्रेडिट में दिए गए  राही अनिल बर्वे  ने। “मैंने पहले जो शूट हुआ था, उसे पूरी तरह स्क्रैप कर दिया और फिल्म को दोबारा शूट किया,” आनंद ने बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म की पुरानी फुटेज काम नहीं कर रही थी, और उन्होंने निर्देशन की बागडोर संभाली। शिप ऑफ थीसियस  की सफलता पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इसकी लोकप्रियता का कारण है फिल्म के द्वारा उठाए गए  गहरे और कालातीत सवाल  —  मैं कौन हूँ? मैं कहाँ से आया हूँ? मरने के बाद क्या बचता है? जीवन का अर्थ कैसे मिले? यह फिल्म उनके अनुसार विज्ञान, दर्शन और व्यक्तिगत अनुभव का समन्वय है, जिसने इसे आज भी  बौद्धिक और भावनात्मक स्तर पर प्रभावशाली बनाए रखा है ।

मेगामॉडल वैशाली भाऊरजार को तीन बार सम्मानित कर चुके हैं सिंगर उदित नारायण

 मेगामॉडल वैशाली भाऊरजार को तीन बार सम्मानित कर चुके हैं सिंगर उदित नारायण

मुंबई : नेशनल लेवल ग्लैडरैग्स मेगामॉडल अचीवर और ब्यूटी आइकन वैशाली भाऊरज़ार लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 2025 से सम्मानित हुई हैं। इस अवॉर्ड शो का आयोजन मुंबई स्थित क्लासिक क्लब में हुआ। प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक पद्मश्री उदित नारायण के हाथों उन्हें यह सम्मान मिला। यह तीसरी दफा है जब उन्हें उदित नारायण के हाथों सम्मान प्राप्त हुआ है। इससे पहले भी वैशाली को पद्मश्री उदित नारायण के हाथों सुपर ह्यूमन एक्सीलेंस अवार्ड 2024 और मुम्बई ग्लोबल की ओर से अखण्ड भारत गौरव अवार्ड 2024 का अवार्ड मिल चुका है।
लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड में सिंगर सुदेश भोसले, संगीतकार दिलीप सेन, अभिनेता अली खान, सानंद वर्मा और एसीपी संजय पाटिल के अलावा बॉलीवुड के कई नामचीन शख्सियत मौजूद थे। वैशाली राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई अवॉर्ड से सम्मानित हो चुकी है। कुछ समय पहले ही उन्हें नेहरू युवा केन्द्र मुम्बई द्वारा महाराष्ट्र मिनिस्ट्री ऑफ युथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स की ओर से राष्ट्रीय सम्मान चिन्ह प्राप्त हुआ था। वैशाली आज बड़ी ब्रांडो का पसंदीदा चेहरा बन गयी है। मेगामॉडल वैशाली भाऊरज़ार को पद्मश्री उदित नारायण की पत्नी दीपा नारायण के हाथों मिस इंडिया विनर का अवार्ड मिल चुका है। इस ब्यूटी पेजेंट शो की वह विनर रही।
वर्तमान समय में मेगा मॉडल वैशाली का परफॉर्मेंस उच्च दर्जे का है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां और ख्याति प्राप्त कर रही हैं। अपनी विशेष खूबियों और कौशल के कारण कई राज्यस्तरीय और राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर चुकी है। कुछ समय पहले एक एनजीओ के साथ मिलकर बॉलीवुड महाआरोग्य कैम्प के आयोजन में उनकी सहभागिता भी देखी गई, जहाँ बॉलीवुड तथा मीडिया के लोगों के लिए निःशुल्क चिकित्सीय सेवायें उपलब्ध कराई गई थी। उन्होंने कोविड के समय कोविड प्रोडक्ट्स की ब्रांडिंग के विज्ञापन भी किये हैं। जन जागरूक करने वाले विज्ञापन हैं जैसे डोंट ड्रिंक एंड ड्राइव के प्रति सतर्कता आदि। साथ ही बीएसएनएल और कई छोटे बड़े विज्ञापन भी उन्होंने किये हैं।
वैशाली ने एक छोटे से शहर से लेकर महानगर में अपनी छवि बनाने के लिए काफी मेहनत की है। वैसे उनकी मॉडल बनने की कहानी काफी दिलचस्प और प्रेरणादायक है। वैशाली प्रारंभ में एयर होस्टेस बनना चाहती थी और वह बनी भी। किंगफिशर एयरलाइंस के साथ उन्होंने एक्स कैबिन क्रू (एयरहोस्टेस) के रूप में काम भी किया। आज अपनी मेहनत और किस्मत के कारण नेशनल लेवल अचीवर है। वह अपनी कड़ी मेहनत और लगन से लगातार अपने कर्मपथ आगे बढ़ रही है और कई ब्रांड्स व युवाओं का पसंदीदा चेहरा बन रही है।

Comments

Popular posts from this blog

कश्मीर से बड़ी संख्या में छात्र ईरान में पढ़ाई क्यों करते हैं?

  ईरान-इज़राइल संघर्ष के बीच, भारत सरकार ने  ऑपरेशन सिंधु  के तहत ईरान में फंसे भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकाला। इससे एक बार फिर यह सवाल उठ खड़ा हुआ है —  आख़िर क्यों इतने भारतीय छात्र, खासकर कश्मीरी, मेडिकल पढ़ाई के लिए विदेश, और विशेष रूप से ईरान जाते हैं? विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार,  2022 में लगभग 2,050 भारतीय छात्र ईरान में पढ़ रहे थे , जिनमें से ज़्यादातर मेडिकल कॉलेजों में दाखिल थे, जैसे  तेहरान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज़ ,  शहीद बेहेश्ती यूनिवर्सिटी , और  इस्लामिक आज़ाद यूनिवर्सिटी । इन छात्रों में  कश्मीरी छात्रों की संख्या विशेष रूप से अधिक  है। यह कोई पहला मौका नहीं है जब किसी अंतरराष्ट्रीय संकट ने  विदेश में भारतीय मेडिकल छात्रों की बड़ी संख्या  को उजागर किया है।  2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध  के दौरान भी भारत ने  'ऑपरेशन गंगा'  के तहत हज़ारों छात्रों को निकाला था। ईरान कश्मीरी छात्रों के लिए इसलिए भी आकर्षक है क्योंकि वहाँ पढ़ाई की  फीस कम होती है ,  भाषा और संस्कृति से कुछ हद त...

लगातार तीसरे वर्ष London Tech Week में सफल UK मार्केट प्रवेश प्रोग्राम का शुभारंभ किया जाएगा

  अपने अद्वितीय UK मार्केट प्रवेश प्रोग्राम के लिए West Midlands Growth Company (WMGC) पात्र कंपनियों से आवेदन आमंत्रित कर रही है, जिसमें 2025/26 के लिए 15 स्थान उपलब्ध हैं। 17 UK और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों को वेस्ट मिडलैंड्स में 300 से अधिक नौकरियां सृजित करने में सहायता प्रदान करने वाले 2024 प्रोग्राम की सफलता के बाद, London Tech Week के दौरान 2025 Global Growth Programme का शुभारंभ किया गया है। बर्मिंघम, इंग्लैंड ,  5 जून, 2025  /PRNewswire/ -- West Midlands Growth Company (WMGC) - क्षेत्र की आधिकारिक निवेश प्रोत्साहन एजेंसी - London Tech Week के दौरान बुधवार 11 जून को एक विशेष ब्रेकफास्ट इवेंट में अपने 2025 Global Growth Programme की शुरुआत करेगी। अद्वितीय UK मार्केट प्रवेश प्रोग्राम का शुभारंभ 2024 प्रोग्राम की सफलता के बाद हुआ है, जिसके तहत 17 नवाचार-आधारित, उच्च-विकास वाली अंतर्राष्ट्रीय और UK कंपनियों को वेस्ट मिडलैंड्स में 300 से अधिक नौकरियां सृजित करने में सहायता प्रदान की गई थी। The West Midlands Breakfast Takeover  का आयोजन Warwick Business School के साथ...

हॉलीवुड फिल्म सुपरमैन के किसिंग सीन पर हुए विवाद

    हॉलीवुड फिल्म  सुपरमैन  के किसिंग सीन पर हुए विवाद  के बाद अब  सेंसर बोर्ड (CBFC)  ने  आहान पांडे  की डेब्यू फिल्म  सैयारा  में भी बदलाव के निर्देश दिए हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म को  U/A सर्टिफिकेट  तो मिला है, लेकिन सेंसर बोर्ड ने  10 सेकंड के अंतरंग और उत्तेजक दृश्य , जिनमें "बॉडी एक्सपोज़र" शामिल है,  हटाने को कहा है । इसके अलावा, फिल्म में  चार आपत्तिजनक शब्दों  को  अनुकूल शब्दों से बदलने  की सलाह दी गई है। फिल्म की कुल लंबाई अब  2 घंटे 36 मिनट 50 सेकंड (156.50 मिनट)  है। सोशल मीडिया पर कई लोग इस सेंसरशिप पर नाराज हैं और  निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा  से हस्तक्षेप करने की मांग कर रहे हैं, खासकर तब जब कुछ फिल्मों को बोल्ड कंटेंट के लिए पहले रियायत मिलती रही है।