जैसे ही शिप ऑफ थीसियस अपने 12 साल पूरे करती है, निर्देशक आनंद गांधी ने एक बड़ा खुलासा किया कि हिट फिल्म तुम्बाड का असली निर्देशन उन्होंने किया था , न कि क्रेडिट में दिए गए राही अनिल बर्वे ने। “मैंने पहले जो शूट हुआ था, उसे पूरी तरह स्क्रैप कर दिया और फिल्म को दोबारा शूट किया,” आनंद ने बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म की पुरानी फुटेज काम नहीं कर रही थी, और उन्होंने निर्देशन की बागडोर संभाली। शिप ऑफ थीसियस की सफलता पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इसकी लोकप्रियता का कारण है फिल्म के द्वारा उठाए गए गहरे और कालातीत सवाल — मैं कौन हूँ? मैं कहाँ से आया हूँ? मरने के बाद क्या बचता है? जीवन का अर्थ कैसे मिले? यह फिल्म उनके अनुसार विज्ञान, दर्शन और व्यक्तिगत अनुभव का समन्वय है, जिसने इसे आज भी बौद्धिक और भावनात्मक स्तर पर प्रभावशाली बनाए रखा है ।
बीएमसी चुनावों को देखते हुए बीजेपी ने पहली मंज़िल पर रहने वाले स्लमवासियों को स्लम पुनर्वास योजना (SRA) और प्रधानमंत्री आवास योजना (PM-AY) में शामिल करने की कोशिशें तेज कर दी हैं। फिलहाल इन योजनाओं का लाभ सिर्फ ज़मीन पर रहने वालों को मिलता है। बीजेपी नेता विनोद मिश्रा और मंत्री आशीष शेलार ने प्रस्ताव तैयार किया है, जिसके ज़रिए 2011 से पहले पहली मंज़िल पर रहने वालों को भी पात्र माना जाएगा। यदि यह प्रस्ताव पास होता है, तो लगभग एक लाख परिवारों को इसका लाभ मिल सकता है। हालांकि विपक्ष इसे चुनावी चाल बता रहा है।
Comments
Post a Comment